सामग्री
500 ग्राम गुर्दा और कलेजी मिक्स मटन, एक कप दही, एक चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, एक चम्मच पिसी काली मिर्च।
ग्रेवी के लिए
दो कप बारीक कटा प्याज, आधा कप टोमेटो प्यूरी, दो चम्मच टोमेटो कैचप, दो चम्मच हरी मिर्च, तीन चम्मच तेल या घी, एक चम्मच जीरा।
सीजनिंग
आधा चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच बिरयानी मसाला, आधा चम्मच मीट मसाला, हल्दी पाउडर और आधा चम्मच आमचूर पाउडर।
गार्निशिंग
कटी हरी मिर्च और टमाटर के साथ।
विधि
- गुर्दा और कलेजी में मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और दस मिनट के लिए छोड़ दें।
- कड़ाही में तेल को गरम करें, उसमें हरी मिर्च और जीरा डालकर फ्राई करें, फिर उसमें प्याज डालें।
- प्याज गुलाबी भूरा होने तक धीरे-धीरे तले और फिर उसमें गुर्दा और कलेजी डाल दें।
- मध्यम आंच पर दो से तीन मिनट तक धीरे-धीरे तलें और दस मिनट के लिए ढांक दें।
- अब आंच बढ़ा दें और उसमें टोमैटो प्यूरी, टमाटो सॉस और मसाले डाल दें।
- अच्छी तरह भूनें और मसाला सूख जाने पर लौ को बंद कर दें।
- कटी हरी मिर्च, टमाटर और रुमाली रोटी के साथ परोसें।
कोमल की टिप्स
दो चम्मच गुर्दा और कलेजी रुमाली रोटी के बीच मे डालकर फैला दें और उसका रोल बना लें। काठी कबाब में स्टफ करके भी इसे परोस सकते हैं।