हरे साग-सब्जियों का सेवन जितना अधिक फायदेमंद है, इनके जूस का एक चौंकाने वाला नुकसान भी है। फीमेलफस्ट में प्रकाशित शोध की मानें तो हरी सब्जियों दांतों की सफेदी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
पढ़ें - तेज दिमाग चाहिए तो रोज लें ये 7 डाइट
शोधकर्ताओं का मानना है कि हरी सब्जियों में रंग बनाने वाला क्रोमोजेन दांतों को सफेद रखने वाले मॉलिक्यूल को नुकसान पहुंचाता है।
इतना ही नहीं, उनका यह भी मानना है कि हरी सब्जियों के जूस के बजाय इनके सेवन से दांतों को कम नुकसान पहुंचता है।
ऐसे में अगर आप सब्जियों के जूस के फायदों को देखते हुए इनका सेवन करना ही चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
- हरी सब्जियों के जूस को स्ट्रा से पिएं जिससे इसका दांतों से संपर्क कम से कम हो।
- हरी सब्जियों के जूस में नींबू सा साइट्रस फलों को न मिलाएं क्योंकि क्रोमोटेन और साइट्रस फलों में मौजूद टैनिन के मिलने से दांतों को अधिक नुकसान पहुंचता है।
- रोज हरी सब्जियों का जूस पीते हैं तो दिन में कम से कम तीन बार ब्रश करें।