फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोले बनाना चाहते हैं तो डाइट में न भूलें यह बदलाव

Fri, 11 Apr 2014 03:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप सलमान खान की तरह डोले की चाहत रखते हैं तो कसरत और डाइट के अलावा, डाइट में एक बदलाव पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ लोवा के शोधकर्ताओं की मानें तो हरे टमामटर का सेवन अधिक करने से मांसपेशियां बनाने में मदद मिल सकती है।

हरे टमाटर का फायदा

शोधकर्ताओं ने माना है कि हरे टमाटर के सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और डोले बनाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, इससे मांसपेशियों के अपक्षय से बचाव संभव हो सकता है।

शोधकर्ता क्रिस्टोफर एडम्स के अनुसार, ''टमाटर में मौजूद टोमाटिडाइन नामक तत्व मांसपेशियों को बढ़ने और मजबूत बनाने में मददगार है। इसके सेवन से देर तक कसरत करने और फिट रहने में ‌मदद मिल सकती है।''

विज्ञापन

वजन पर नहीं पड़ेगा प्रभाव

शोधकर्ताओं ने फिलहाल हरे टमाटर में मौजूद टोमाटोडाइन का प्रयोग चूहों पर करके यह निष्कर्ष निकाला है। उन्होंने यह बी दावा किया है।

उन्होंने शोध में पाया कि इसके सेवन से चूहों की मांसपेशियां मजबूत हुईं पर इससे उनके वजन में बदलाव नहीं दिखा। यह शोध जर्नल ऑफ बायोलॉजिकल केमिस्ट्री में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें