फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर याददाश्त चाहिए तो यह पेय है मददगार

Mon, 14 Apr 2014 11:12 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर याददाश्त और तेज दिमाग की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है। हाल में हुए शोध की मानें तो नियमित तौर पर ग्रीन टी के सेवन से याददाश्त ठीक रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


पढ़ें - तेज दिमाग चाहिए तो रोज लें ये 7 डाइट

जर्नल साइकोफार्माकोलॉजी में प्रकाशित शोध में ग्रीन टी के नियमित सेवन से याददाश्त और पहचानने की क्षमता में सुधार का दावा किया गया है।

इससे पहले भी कुछ शोधों में ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की मदद से वजन नियंत्रित रखने और बैड कोलेस्ट्रॉल से लड़ने में आसानी जैसे दावे हो चुके हैं। अब इस शोध में इसके सेवन से दिमाग की सेहत से जुड़ी जानकारी इसके फायदों का दायरा और बढ़ाती है।

बेसल के युनिवर्सिटी हॉस्पिटल के शोधकर्ता क्रिस्टोफर बेगलिंगर के अनुसार, ''हमारे शोध की मानें तो ग्रीन टी के सेवन से शॉर्ट टर्म मेमोरी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों की मदद में आसानी हो सकती है और भविष्य में इससे डिमेंशिया जैसे मानसिक रोगों का इलाज संभव हो सकता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें