फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन सलाद

Fri, 23 Aug 2013 03:23 PM IST
वाशिंगटन एप्पल कमीशन
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

दो हरे सेब, दो गाजर (मध्यम साइज का), एक शलगम, आधा कप गोल्डेन किशमिश, आधा कप ताजा पार्सले, आधा कप पुदीना पत्ता कटा हुआ।

ड्रेसिंग के लिए सामग्री
50 एमएल विनेगर, 30 एमएल शहद, पांच एमएल डिजन मस्टर्ड सॉस, नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार, 175 एमएल वर्जिन ऑलिव ऑयल, दो छोटा चम्मचसफेद तिल।

विधि
सेब को लंबे-लंबे शेप में अच्छे से काट लें। इसके बाद शलगम और गाजर को माचिस की तिल्ली के शेप में बारीक काटें।
सेब, शलगम और गाजर को एक बड़े बोल में लें।
सेब वाले मिश्रण में किशमिश, पार्सले और पुदीने का पत्ता मिलाएं।
अब एक अलग बोल में विनेगर, शहद, मस्टर्ड सॉस, नमक और काली मिर्च पाउडर मिक्स करें।
इसमें तेल को भी अच्छे से मिक्स करें। सलाद सर्व करने से पहले ड्रेसिंग वाली मिश्रण से सलाद को टॉस करें।
इसके बाद तिल छिड़क कर टेस्टी और हेल्दी सलाद सर्व करें।
नोटः डिजन मस्टर्ड एक तरह का सॉस है, जिसका इस्तेमाल सलाद में टेस्ट देने के लिए किया जाता है।
बाजार में कहीं भी यह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप चाहें तो इसे घर में भी तैयार कर सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें