कहते हैं शादी ऐसा लड्डू, जो खाए वो पछताए जो न खाए वो भी पछताए, पर हाल में हुए शोध में शादी का फायदा जानने के बाद आप यह मान ही लेंगे कि इस लड्डू को खाने वाला नहीं पछता सकता है।
न्यूयॉर्क के शोध की मानें तो शादीशुदा लोगों को अविवाहित लोगों की अपेक्षा दिल के रोगों का रिस्क पांच प्रतिशत कम होता है।
पढ़ें - अगर आपका दिल प्यार में टूटा है तो हो सकते हैं ये 5 रोग
शोधकर्ताओं ने अपना यह अध्ययन 35 लाख लोगों पर किया जिसमें विवाहित, अविवाहित, तलाकशुदा आदि को शामिल किया गया है।
शोधकर्ताओं ने माना कि शादी करने से दिल के रोगों से बचाव पुरुषों और महिलाओं, दोनों पर बराबर रूप से प्रभावी है।
इतना ही नहीं, उन्होंने शोध में यह भी पाया कि शादीशुदा लोगों को पेरिफेरल आर्ट्रीज से जुड़े रोग, जो पैरों में रक्त-संचार के प्रभावित करते हैं, का रिस्क 19 प्रतिशत कम होता है।
शोध में यह भी पाया गया कि विधवा व विधुर लोगों में दिल के रोगों का रिस्क तीन प्रतिशत अदिक होता है। धूम्रपान सबसे अधिक तलाकशुदा करते हैं और सबसे कम विधवा व विधुर।
इतना ही नहीं, कुंवारे और तलाकशुदा लोहों को मोटापे का खतरा सबसे अधिक होता है।