फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामेच्छा बढ़ानी है तो डाइट में रोज लें ये 7 फल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर की थकान, गलत खानपान और जीवनशैली कके तनाव का असर अगर बिस्तर पर भी नजर आता है और सेक्स के प्रति इच्छा में कमी से आप परेशान हैं तो अपनी डाइट पर जरा ध्यान दें।
विज्ञापन


ऐसे कई फल हैं जिनके सेवन से न सिर्फ शरीर को पौष्टिक तत्व मिलते हैं बल्कि कामेच्छा भी बढ़ती है। जानिए ऐसे सात फलों के बारे में जिनके नियमित सेवन से सेक्स लाइफ में जान डालना आसान हो सकता है।

केला

केले में ब्रोमेलिन एंजाइम होता है जो पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने और नपुंसकता संबंधी दोषों को दूर करने में मददगार हो सकता है।

इसमें पोटैशियम और रिबोफ्लेविन भी अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है और सेक्स ड्राइव लंबे समय तक बरकरार रहती है।

एवोकैडो

एवोकैडो यानी रुचिरा नामक पहाड़ी फल के सेवन से कामेच्छा बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें फोलिक एसिड, प्रोटीन, विटामिन बी 6 और पोटैशियम अच्छी मात्रा में है जो सेक्स पावर बढ़ाने और ऊर्जा देने में मददगार है।

इसका नियमित सेवन महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद है।

आम

आम का मौसम कुछ ही समय बाद शुरू हो जाएगा। आम में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई है जो सेक्स ड्राइव बढ़ाने में मददगार है।

तरबूज

गर्मियों का फल तरबूज भी सेक्स ड्राइव बढ़ाने में मददगार है। इसमें एल-सिट्रयूलाइन नामक अमीनो एसिड अच्छी मात्रा में है जो शरीर के निचले हिस्से में रक्त संचार ठीक रखता है।

स्ट्राबेरी

स्ट्राबेरी में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई मौजूद है जो शरीर में सेक्स हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

जामुन

जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स हैं। यह शरीर में डोपमाइन का स्तर बढ़ाता है जिससे मूड अच्छा होता है और सभी अंगों में रक्त संचार अच्छी तरह होता है।

विज्ञापन

बादाम

बादाम में फैटी एसिड अच्छी मात्रा में हैं जो शरीर में सेक्स हार्मोन के निर्माण में मददगार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें