फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलों का रस बढ़ा सकता है दिल से जुड़ा यह खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप यह सोचकर फलों का रस अधिक पीते हैं कि इससे आप सेहतमंद रहेंगे तो इसका यह नुकसान भी जरूर जान लें।
विज्ञापन


डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो फलों का रस अधिक पीने वाले लोगों को हाई ब्लड प्रेशर का खतरा अधिक होता है।

आस्ट्रेलिया की स्वाइनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं की मानें तो बाजार में बिकने वाले फलों रे रस में इतनी अधिक मात्रा में शक्कर व प्रिजरवेटिव्स का इस्तेमाल होता है कि यह सेहतमंद व्यक्ति को दिल का मरीज बनाने के लिए काफी है।
Trending Videos
विज्ञापन

क्या है नुकसान

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि करीब 250 मिली लीटर फ्रूट जूस में कम से कम सात चम्मच शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है।

शोधकर्ता डॉ. मैथ्यू पेज़ के अनुसार, ''यह आम धारणा है कि फलों का रस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है जबकि बाजार में बिकने वाला फ्रूट जूस सेहत के लिए दिल के दौरे और हाई बीपी जैसे खतरे की वजह हो सकता है।''

शोध के अनुसार, 250 मिली लीटर फलों के रस में 115 कैलोरी है जबकि कोका कोला के एक कैन में 139 कैलोरी होती है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि फलों का रस सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है।

विश्व स्वास्थय संगठन के दिशानिर्देश के अनुसार एक दिन में छह चम्मच से अधिक शक्कर का सेवन नहीं करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें