फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चार्जर से महज 5 मिनट में चार्ज होगा स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चार्जिंग को आसान बनाने के लिए विश्व भर में कई रिसर्च जारी है। स्मार्टफोन की बैटरी को फटाफट चार्ज करने के लिए अब एक ऐसा पोर्टेबल चार्जर आ चुका है जो महज 5 मिनट में स्मार्टफोन चार्ज करने का दावा करता है। प्रोन्तो के जरिए स्मार्टफोन बहुत तेजी के साथ चार्ज होगा। कंपनी का दावा है कि प्रोन्तो से आईफोन5 महज 5 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाता है।
विज्ञापन


प्रोन्तो कोई चार्जर नहीं बल्कि एक बैटरी पैक (पावर पैक) है। Pronto लैटिन शब्द Promtus से बना है जिसका अर्थ होता है क्विल (तेज)। प्रोन्तो किकस्टार्टर का एक प्रोजेक्ट है जो अंतिम चरण पर पहुंच चुका है।

ये प्रोन्तो पोर्टेबल बैटरी के दो मॉडल मौजूद होंगे, प्रोन्तो5 4500mAh और प्रोन्तो12 13,500mAh की बैटरी के साथ है।
Trending Videos
विज्ञापन

फीचर्स और कीमत

एक बार चार्ज करने के बाद प्रोन्तो 5 के जरिए एप्पल आईफोन5 को 3 बार चार्ज किया जा सकता है, जबकि प्रोन्तो 12 के जरिए 9 बार चार्ज किया जा सकता है।

प्रोन्तो पोर्टेबल को चार्ज करने के लिए एक घंटे का समय लगता है। इसमें 12v अडॉप्टर है, जिससे आप अपना लैपटॉप, टैबलट और डीएसएलआर कैमरा जैसी डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।

कंपनी ने प्रोन्तो को भारत सहित कुछ अन्य देशों में टेस्ट किया है।

कंपनी ने प्रोन्तो 5 की कीमत बाजार के लिए 99 डॉलर (करीब 6,000 रुपए) और प्रोन्तो 12 की कीमत बाजार के लिए 149 डॉलर (करीब 9,100 रुपए) रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें