तैयारी का समय : 15 मिनट
पकाने का समय : 10 मिनट
सामग्री
डेढ़ कप उबला हुआ कलर्ड पाइन पास्ता, एक कप उबली रेड बीन्स, एक कप कटा चिकन, आधा कप उबले मक्के के दानें।
सीजनिंग
आधा कप कटा हुआ टमाटर, आधा कप कटी ककड़ी, आधा कप कटा अनानास, आधा कप बीज रहित काला अंगूर, दो बड़े चम्मच मायोनीज़, दो बड़े चम्मच टारटरे सॉस, दो बड़े चम्मच चम्मच दूध, एक चम्मच सूखे अजमोद के पत्ते, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार।
गार्निशिंग
हरी मिर्च के टुकड़े, सूप और गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व करें।
विधि
एक कटोरा में पास्ता के साथ किडनी बीन, चिकन हैम, मकई, टमाटर, ककड़ी, अनानास और अंगूर को एक साथ्ा मिलाकर रखे।मायोनीज़, टारटारे सॉस मिश्रण, दूध, अजमोद, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च को मिक्सर मे डाल कर अच्छी तरह मिला ले .सैलेड को सर्विस प्लेट पर रखकर 20 मिनट तक ठंडा होने दें और शिमला मिर्च की गार्निश व सूप और गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व करें।
कोमल की टिप्स
समय बचाने के लिए रेड किडनी बीन्स को रात भर बिगोकर या दो-तीन घंटे पहले भिगोकर उपयोग करें।