फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रोज 80 लोग मर जाते हैं हार्ट अटैक से यहां, कौन सा है ये शहर

Wed, 06 May 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मायानगरी मुंबई दिल के मरीजों का शहर बनता जा रही है। यहां हार्ट अटैक के कारण रोज 80 लोग दम तोड़ रहे हैं। एक आरटीआई से यह जानकारी सामने आई है कि मुंबई में एक साल के दौरान 29 हजार 993 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हुई है।
विज्ञापन


मुंबई में हार्ट अटैक के बाद टीवी दूसरी सबसे खतरनाक बीमारी है। उसके बाद कैंसर से पीड़ित लोगों की मौत होने का आंकड़ा सामने आया है। महानगरपालिका (बीएमसी) ने सूचना के अधिकार के जवाब में बताया है कि मार्च 2014 से लेकर मार्च 2015 तक मुंबई में विभिन्न बीमारियों की चपेट में आने से 93,254 लोगों की मृत्यु हुई है।

इसमें 29 हजार 393 यानी 31 प्रतिशत मरीज हार्ट अटैक से मरे हैं, जबकि इससे पहले मुंबई में हार्ट अटैक से मरने वाले रोगियों की संख्या 24, 603 थी। इसके बाद टीवी से प्रतिदिन 19 मरीज और कैंसर से 18 मरीजों की मौत होने का खुलासा हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ता चेतन कोठारी को सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार बीते 15 साल में मुंबई में हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या सर्वाधिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें