फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली मर्द कभी नहीं करते ये पांच गलतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस की पार्टी हो या किसी खास के साथ स्पेशल डेट, किसी भी रेस्तरां में ड्रिंक्स ऑर्डर करते वक्त आप सिर्फ अपनी पसंद ही नहीं, अपने व्यक्तित्व, टेस्ट और कमियों का ब्यौरा भी सामने वाले को दे देते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में ड्रिंक्स के मामले में आपकी जरा सी भूल, आपकी छवि सामने वाले की नजर में बदलकर रख देगी। जानिए, ऐसी पांच ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें असली मर्द भूलकर भी ऑर्डर नहीं करते।

जिनका नाम आप खुद भी न बोल सकें

कई बार ऐस‌ी गलतियां हम कर बैठते हैं कि रेस्तरां में नया प्रयोग करने के ‌चक्कर में ऐसी ड्रिंक्स लेते हैं, जिनका नाम हम खुद ठीक से नहीं बोल पाते हैं।

प्रयोग अच्छी बात है लेकिन पहली बार इसे कहां करें, यह आपको समझना होगा। आस्क मेन डॉट कॉम में प्रकाशित शोध के अनुसार ऐसी ड्रिंक्स ऑर्डर करना, जिसे आप बोल भी न सकें, आपके फर्स्ट इम्प्रेशन को खराब कर सकता है।

मलीबू और डाइट कोक

आमतौर पर लड़कियों की पसंद मानी जाने वाला यह कॉकटेल कहीं से भी मर्दों की ड्रिंक नहीं है। अगर आप डेट के दौरान इसे ऑर्डर कर रहे हैं तो यकीन मानिए, आपकी प्रेमिका पर इसका अच्छा इम्प्रेशन तो हर्गिज नहीं पड़ेगा।

'जो वह ले, वही मैं लूंगा'

अक्सर किसी से पहली मुलाकात पर यह जानना मुश्किल है कि उसकी पहली पसंद क्या है और उसके सामने क्या ऑर्डर करें। ऐसे में अगर आप सेफ गेम खेल रहे हैं यानी वह जो ऑर्डर करे, उसी को ऑर्डर करने की फिराक में हैं तो यह आपकी छवि के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

शोधों में माना गया है कि सामने वाली कि ड्रिंक की कॉपी करने वाले लोग अक्सर अपना मत रखने या अपनी सोच तय करने में अनिश्चित होते हैं।

आप जो चाहें ऑर्डर कर दें

अक्सर पुरुष ड्रिंक ऑर्डर करते वक्त ज्यादा झंझट में पड़ने के बजाय सामने वाले पर ही निर्णय छोड़ देते हैं। ऐसे में जरूरी नहीं कि सामने वाले कि पसंद आपको भाए ही और ऐसे में आपके चेहरे का असंजस छिप नहीं सकता।
विज्ञापन

गर्ली कॉकटेल

'सेक्स ऑन द बीच', 'कॉस्मोपॉलिटन' जैसी कॉकटेल्स आमतौर महिलाओं की ड्रिंक्स मानी जाती हैं और आपकी माचो मैन की छवि के लिए ये घाटे का सौदा हो सकती हैं।

अब अगली बार इन्हें ‌ऑर्डर करने से पहले जरूर सोचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें