क्या आप बालों में डैंड्रफ से इतने परेशान हैं कि इससे छुटकारे के लिए तमाम तरह के महंगे और ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स पर खर्च करके हार मान चुके हैं? अगर ऐसा है तो अपनी डाइट में थोड़ा बदलाव करके जरूर देखें।
डाइट में इन चीजों का सेवन करने से आप पूरी ठंड बालों में डैंड्रफ की समस्या से दूर रहेंगे।
काबुली चना
काबुली चने सिर्फ छोले या सलाद के तौर पर आपके मुंह में पानी ही नहीं लाते हैं बल्कि डैंड्रफ हटाने में भी मददगार हैं। इनमें मौजूद विटामिन बी6 (पायरिडॉक्साइन) और जिंक डैंड्रफ दूर करने में मदद करते हैं।
अदरक
कई बार डैंड्रफ की वजह पेट की गड़बड़ी भी होती है। ऐसे में अदरक का सेवन पेट ठीक रखता है और इसमें डैंड्रफ से लड़ने के लिए एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व मौजूद होते हैं।
लहसुन
लहसुन में एलिसिन नामक तत्व अच्छी मात्रा में होता है जो प्राकृतिक एंटीफंगल का काम करता है। डाइट में लहसुन का अधिक सेवन करने से डैंड्रफ से बचाव होता है।
बहुत अधिक रूसी की दशा में आप इसके पेस्ट से सिर की मसाज करके भी डैंड्रफ से छुटाकारा पा सकते हैं।
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज में विटामिन बी6 और जिंक अच्छी मात्रा में होते हैं। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रखते हैं और सीबम के निर्माण को नियंत्रित करते हैं जिससे सिर की त्वचा पर डैंड्रफ नहीं होती है।
केला
केले में विटामिन बी6, ए, सी और ई, मिनिरल्स और जिंक जैसे तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं? ये न सिर्फ बालों से डैंड्रफ दूर करते हैं बल्कि बालों को मजबूत भी बनाते हैं।