फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में आपको हमेशा गर्म रखेंगी ये पांच डाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियों के मौसम में जुकाम और कफ से परेशान हैं तो इनसे बचाव के लिए दवाओं के ढेर लगाने के बजाय डाइन में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें जो आपके शरीर को गर्म भी रख सकें और ठंड में होने वाले संक्रमण से दूर भी रखें।
विज्ञापन


जानिए, आपके ही किचन में मौजूद ऐसी डाइट के बारे में जो ठंड के पूरे मौसम में आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करें।

Trending Videos

अदरक

अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को सर्दियों में होने वाले संक्रमण से बचाने में मददगार हैं। इसके अलावा, यह प्रोटीन को तोड़ने में शरीर की मदद करता है जिससे एसिडिटी से लेकर शरीर के मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं मिनटों में दूर होती हैं।

तिल

काले या सफेद तिल की तासीर भी गर्म रहती है। गजक, रेवड़ी या लड्डू में तिल का इस्तेमाल सर्दियों में अधिक होता है। यह शरीर को गर्म भी करता है औप पाचन भी ठीक रखता है।

दालचीनी

दालचीनी की गर्म तासीर शरीर को गर्म रखने में मददगार हो सकती है। गर्म दूध में शहद के साथ इसका सेवन करें जिससे पूरे मौसम में ठंड से आपका बचाव हो सकेगा।

लहसुन

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण भरपूर मात्रा में हैं। यह न सिर्फ आपके शरीर को गर्म रखता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में भी मददगार है। लहसुन का नियमित सेवन सीने में होने वाले संक्रमण से बचाव में भी मददगार हो सकता है।
विज्ञापन

बादाम

ठंड में निय‌मित तौर पर बादाम का सेवन शरीर को गर्म रखने में भी मददगार हो सकता है। यह श्वास से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में उपलब्ध है जो फैट्स घटाने और ऊर्जा बरकरार रखने में मददगार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें