फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दही गुझिया

Sat, 23 Mar 2013 05:51 PM IST
पंकज भदौरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्रीः
विज्ञापन

बिना छिलके वाली उड़द की दाल 1 कप, नमक स्वादानुसार, बेकिंग सोडा, आधा छोटा चम्मच तेल तलने के लिए, गाढ़ा दही 2 कप, शुगर 2 बड़ा चम्मच।  

दही-वड़ा मसाला के लिए
लाल मिर्च पाउडर आवश्यकतानुसार, साबुत भूना जीरा 2 बड़ा चम्मच, साबुत भूना धनिया 2 बड़ा चम्मच, काला नमक 1/4 छोटा चम्मच, चाट मसाला 1 बड़ा चम्मच।

भरावन के लिए
अदरक 2 इंच का टुकड़ा, हरी मिर्च 2-3, धनिया पत्ता कटा हुआ    1 बड़ा चम्मच, किशमिश 2 बड़ा चम्मच, चिरौंजी 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया, सूखा नारियल 2 बड़ा चम्मच।

विधिः
- उड़द दाल को धोकर 3-4 घंटे के लिए भिगोएं। फिर इसे बारीक पीस लें।

- पीसी हुई दाल में थोड़ा सोडा डालकर स्पंजी होने तक फेंटें।

- अब कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ता और किशमिश को भरावन वाली सामग्री के साथ अच्छे से मिक्स करें।

- एक प्लास्टिक सीट लें और उसे पानी से गीला करें। उस पर दाल वाले मिश्रण को एक बड़ा चम्मच लेकर गोल शेप में फैलाएं।

- गीले हाथों से इसे प्लेन करें और बीचो-बीच थोड़ी-सी भरावन वाली सामग्री रखें।

- फिर इसे गुझिया की तरह कवर करें और गर्म तेल में गोल्डेन ब्राउन होने तक तलें।

- तले हुए गुझिये को गुनगुने पानी में 15-20 मिनट के लिए रखें। 

- इसके बाद गुझिये को पानी से निकालकर हल्के हाथ से दबाते हुए सारा पानी निकालें। 

- एक अलग बर्तन में दही लें। इसमें चीनी और आधा चम्मच नमक मिलाकर फेंटें।

- दही वड़ा मसाला के लिए बताई सामग्री को बारीक पीसें।

- गुझिए को परोसने से पहले एक प्लेट में रखें और ऊपर से फेंटे हुए दही को डालें।

- फिर दही वड़ा मसाला ऊपर से बुरकें। अगर आप खट्टा पसंद करती हैं, तो ऊपर से इमली की मीठी चटनी भी चम्मच से फैला सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें