फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस्पी नूडल प्रॉन सैलेड

Wed, 10 Oct 2012 05:19 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री (चार लोगों के लिए)
विज्ञापन

250 ग्राम मध्यम आकार का प्रॉन, डेढ़ कप उबले हुए नूडल्स।

तैयारी का समयः 20 मिनट
पकाने का समयः 25 मिनट

मेरिनेड
एक चम्मच नींबू का रस या सिरका, आधा चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच लहसुन का पेस्ट, नमक और मिर्च स्वादानुसार, तेल, तीन चौथाई कप टमाटर के टुकड़े, तीन चौथाई कटी हुई बंद गोभी, तीन चौथाई कटी हुई शिमला मिर्च।

सीजनिंग
आधा चम्मच सूखे तुलसी के पत्ते, आधा चम्मच पुदीने के पत्तों का पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च का पेस्ट, एक चम्मच ब्राउन शुगर, नमक और व्हाइट पेपर स्वादानुसार।
विज्ञापन


गार्निशिंग
तुलसी के पत्ते को छिड़कर, हॉट एंड सोर प्रॉन सूप के साथ परोसें।

विधि
सबसे पहले मेरिनेड करने के लिए उसमें दी गईं सभी सामग्रियों को अच्छी तरह एक बर्तन में मिलाएं। उसके बाद उससे प्रॉन के ऊपर यह मिश्रण लगाकर पांच मिनट तक रहने दें। अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करके उसमें प्रॉन डालें। तीन से पॉच मिनट तक चलाते हुए अच्छी तरह से पकाएं ताकि वह मुलायम हो जाए। अब आंच से उसे उतार लें और ठंडा होने दें।
विज्ञापन


अब नूडल्स को फ्राई करने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करके नूडल्स डालें और तब तक तलें जब तक नूडल्स अलग-अलग और करारे न हो जाएं।

उसके बाद पेपर टॉवेल पर उन्हें निकाल कर अलग रख दें।

सलाद वाले बर्तन में टमाटर डालें,  साथ ही शिमला मिर्च और बंद गोभी भी डाल दें। अब उसमें मसाले मिलाकर मिक्स करें। प्रॉन और करारे नूडल्स को चलाते हुए अच्छी तरह से पलटते रहें।

अब सलाद को प्लेट पर एरेंज कर लें। उस पर ताजी तुलसी पत्ते को छिड़क दें और हॉट एंड सोर प्रॉन सूप के साथ परोसें।
कोमल की टिप्स
आप प्रॉन की जगह पर चिकन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें