फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टिर फ्राइड चिकन सैलेड

Wed, 10 Oct 2012 05:08 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री (चार लोगों के लिए)
विज्ञापन

250 ग्राम मुर्गे की हड्डियां निकालकर स्ट्रिप्स में काट लें और आधा पकाकर अलग रख दें।

तैयारी का समयः 20 मिनट
पकाने का समयः 15 मिनट

मेरिनेड
आधा चम्मच लहसुन पेस्ट, एक चम्मच नींबू का रस, एक चौथाई चम्मच नमक, चुटकी भर काली मिर्च, एक बड़ी चम्मच तेल या मक्खन, आधा कप लाल शिमला मिर्च के टुकड़े, आधा कप कटी पीली शिमला मिर्च, आधा कप कटी हरी शिमला मिर्च, आधा कप कटा हरा प्याज, आधा कप कटा हुआ टमाटर, एक बड़ा चम्मच स्वीट चीली सॉस, एक चम्मच टोमाटो सॉस, आधा चम्मच सूखी अजवाइन, नमक स्वादानुसार।

गार्निशिंग
कसी हुई लाल बंद गोभी से सजाएं।

विधि
चिकेन के टुकड़े को एक बर्तन में मिक्स करें, उसके बाद सभी मसालों को मिलाकर चिकन पर लगाएं और पांच मिनट तक छोड़ दें।

अब नॉन स्टिक बर्तन में तेल या मक्खन गर्म करें। उसमें चिकेन को अच्छी तरह से तीन से पांच मिनट तक फ्राई करें। पकने के बाद उसे आंच से हटाकर ठंडा होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रकार की शिमला मिर्च के साथ-साथ हरा प्याज और टमाटर को एक बाउल में लें। अब उसमें स्वीट चिली और टोमाटो सॉस, अजवाइन और नमक डालें। सब कुछ डालने के बाद उसे अच्छी तरह से चलाएं और आराम से पलटें।

अब सर्विस प्लेट में निकाल लें, उसके बाद कसी हुई बंद गोभी के छोटे-छोटे टुकड़े उसपर सजाएं और परोसें।
कोमल की टिप्स
आप खीरे के टुकड़े और हरी बंद गोभी के छोटे टुकड़ों को भी सलाद में परिवर्तन के लिए डाल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें