फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया की पांच सबसे महंगी व्हिस्की

विज्ञापन
विज्ञापन
जब मिल बैठे चार यार तब जाम का दौर तो लाजमी है। संतुलित मात्रा में व्हिस्की का सेवन दुनिया की कई संस्कृतियों का हिस्सा है।
विज्ञापन


व्हिस्की एक एल्कोहलिक पेय है जिसे गेंहू, जौ, मक्का या राई में फर्मेंटेशन की प्रक्रिया से तैयार किया जाता है। कहते हैं व्हिस्की जितनी अधिक पुरानी होती जाती है, उसकी कीमत उतनी ही अधिक हो जाती है।

दुनिया की सर्वश्रेष्ठ व्हिस्की दशकों से संभालकर रखी गई हैं और आज की तारीख में बेहद कीमती हैं। द रिचेस्ट वेबसाइट पर प्रकाशित सूची के आधार पर जानिए दुनिया की पांच सबसे महंगी व्हिस्की के बारे में।
विज्ञापन

मैकेलन 1946

मैकेलन 1946 फिलहाल दुनिया की सबसे महंगी व्हिस्की मानी जाती है। वर्तमान में इस व्हिस्की की कीमत 4,60,000 डॉलर यानी 2,80,92,200 रुपए है।

इस व्हिस्की का 2010 में चैरिटी समारोह के दौरान ऑक्शन हुआ है। यह व्हिस्की जौ की बनी है और द्वितीय विश्व युद्ध के समय तैयार की गई है।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कोयले की कीमत पर लगी रोक के कारण इस व्हिस्का का निर्माण जौ को पीटर किया गया था और इसी वजह से यह बाकी व्हिस्की की अपेक्षा में सबसे महंगी है।

गेनफिडिच जेनेट शीड रॉबर्ट रिजर्व 1955

गेनफिडिच जेनेट शीड रॉबर्ट रिजर्व 1955 इस सूची में दूसरी सबसे महंगी व्हिस्की मानी जाती है। वर्तमान में इसकी कीमत 94,000 डॉलर यानी 57,40,580 रुपए है।

इस व्हिस्की को 1955 के नए साल के जश्न के दौरान तैयार किया गया है था। ग्लेंडफिडिच व्हिस्की के संस्थापक विलियम ग्रांट की पोती जेनेट शीड रॉबर्ट की मृत्यु के बाद इस व्हिस्की की 15 बोतल का बैरल तैयार किया गया था।

इसके चार बोतल इस परिवार के पास हैं और बाकी की नीलामी हो चुकी है। इसमें की सबसे महंगी बोतल 94,000 डॉलर में अटलांटा में बिकी है। यह अपने फ्लोरल, फ्रूटी और मीठे स्वाद के लिए मशहूर है।

मैकेलन 1926

मैकेलन 1926 मैकेलन के सबसे पुराने कलेक्शन में से एक है। वर्तमान में इस व्हिस्की की कीमत 75,000 डॉलर 45,80,250 रुपए है।

यह व्हिस्की 1926 में तैयार की गई थी और बोतल में 1986 में उतारी गई। दुनिया भर में इस व्हिस्की की केवल 40 बोतलें ही बनाई गई हैं।

2005 में दक्षिणी कोरिया के एक व्यवसायी ने इस व्हिस्की को खरीदा जिसे पीते वक्त पानी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

डालमोर 62 सिंगल हाइलैंड माल्ट स्कॉच मैथेसन

डालमोर 62 सिंगल हाइलैंड माल्ट स्कॉच मैथेसन चार अलग-अलग व्हिस्क‌ियों का मिश्रण है। वर्तमान में इसकी कीमत 58,000 डॉलर यानी 35,42,060 रुपए है।

इस व्हिस्की का निर्माण 1942 में किया गया है। इसमें सबसे महंगी व्हिस्की को डालमोर स्टेट के मालिक एलेंक्जेंडर मैथेसन के नाम पर रखा गया है।

2005 में इस व्हिस्की की नीलामी हो चुकी है।
विज्ञापन

गेन‌फिडिच 1937

गेनफिडिच 1937 गेनफिडिच व्हिस्की की सबसे महंगी शराब है। वर्तमान में इस व्हिस्की की कीमत 20,000 डॉलर यानी 12,21,400 रुपए है।

इसका निर्माण स्कॉटलैंड में 1937 में किया गया था। मगर इसको बोतल में 2001 में उतारा गया। इस व्हिस्की की केवल 61 बोतलें ही उपलब्ध हैं।

2006 में न्यूयॉर्क में एक चैरिटी शो के दौरान इस व्हिस्की को पेश किया गया है। कहते हैं इसका रंग अखरोट जैसा है और इसमें लौंग, दालचीनी जैसे मसालों की अरोमा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें