फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास मेहमान के लिए दुल्हन बना अहमदाबाद

Wed, 17 Sep 2014 09:33 AM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा और इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन की तैयारियों में जुटा अहमदाबाद इन ऐतिहासिक घड़ियों को यादगार बनाने के लिए दुल्हन की तरह सज धर का तैयार है।
विज्ञापन


जिनपिंग बुधवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे लेकिन उनके स्वागत के लिए मोदी मंगलवार को ही अहमदाबाद पहुंच गए। साबरमती आश्रम, रिवर फ्रंट सहित ऐतिहासिक के साथ सरकारी भवनों, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों को सजा दिया गया है।

रिवर फ्रंट, साबरमती आश्रम सहित उन सभी जगहों पर सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है जहां जिनपिंग जाएंगे। बुधवार को दिन में कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर के बाद जिनपिंग रिवर फ्रंट में मोदी के साथ डिनर का आनंद लेंगे और उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


उम्मीद है कि जिनपिंग सूबे में स्मार्ट सिटी के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में व्यापक निवेश पर सहमति जताएंगे। यहां पहुंच चुके प्रधानमंत्री ने चीनी राष्ट्राध्यक्ष की यात्रा को गुजरात के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण बताया है।

सबसे ज्यादा ध्यान रिवरफ्रंट पर

यह पहला मौका होगा जब दो देशों के बीच महत्वपूर्ण समझौते पर दिल्ली के बाहर हस्ताक्षर होंगे। अपने एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे में रिवर्स फ्रंट पर जिनपिंग और मोदी करीब एक किलोमीटर पैदल चलते हुए बातचीत करेंगे।

जिनपिंग के स्वागत में सबसे ज्यादा ध्यान रिवरफ्रंट और साबरमती आश्रम पर दिया गया है। रिवर फ्रंट पर दो विशाल स्टेज बनाए गए हैं। एक स्टेज पर गुजराती गरबा और आदिवासी नृत्य के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

मेहमानों के ठहरने के लिए वाटर और फायर प्रूफ टेंट बनाए गए हैं। चूंकि जिनपिंग साबरमती आश्रम में भी वक्त बिताएंगे, इसलिए आश्रम को भी पूरी तरह से सजाया गया है।

महज शाकाहारी खाने का लुफ्त लेंगे जिनपिंग
रिवर फ्रंट पर डिनर में मांसाहारी व्यंजन से दूरी बरती गई है। होटल ताज उमेद जिसे कैटरिंग का ठेका दिया गया है, उसने करीब 200 व्यंजन का मैन्यु तैयार किया है। मैन्यु में गुजरात के सभी तरह के व्यंजन के अतिरिक्त अन्य भारतीय व्यंजनों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

चीनी राष्ट्रपति की पत्नी को लेकर दिलचस्पी

शी जिनपिंग भारत का दौरा करने वाले चीन के तीसरे राष्ट्रपति हैं लेकिन शायद यह पहली बार है जब चीन की फर्स्ट लेडी को लेकर इतना आकर्षण है। जिनपिंग बुधवार को अपनी गायक पत्नी पेंग लीयुआन के साथ अहमदाबाद पहुंचेंगे। पेंग चीन और दुनिया में फैशन आइकॉन बन चुकी हैं।

51 वर्षीय पेंग चीन की फर्स्ट लेडी बनने से पहले यहां की मशहूर गायिका रही हैं। चीन में आज भी गीतों के जरिए देशभक्ति का भाव जगाने वाली पहली लोक गायिका की उनकी पहचान है।

पूर्ववर्ती चीनी राष्ट्रपतियों की पत्नियों की तुलना में उनकी छवि अलग है। विश्व की कई मशहूर फर्स्ट लेडी की तरह की उनके फैशन, अंदाज और ग्लैमर की दुनिया दीवानी है। चीनी मीडिया उनकी गतिविधियां, फैशन पर बारीक नजर रखता है।

चीन के प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया की बड़ी टीम पहले से ही अहमदाबाद और नई दिल्ली में डेरा डाले हुए है। चीनी अधिकारियों का कहना है कि पेंग आधुनिक चीन का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह जिनपिंग के राजनयिक दौरे का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। इस उम्र में भी वह विदेशी दौरों पर जिस गरिमापूर्ण ढंग से खुद को पेश करती हैं और जिस गर्मजोशी के साथ आधिकारिक कार्यक्रमों में नजर आती हैं, उसके दीवाने चीन के लोग भी हैं।

हालांकि अधिकारियों ने पेंग के कार्यक्रम के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया लेकिन माना जा रहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल शीर्ष महिला मंत्रियों से मुलाकात करेंगी। साथ ही सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करने के अलावा वह बच्चों से भी बातचीत कर सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें