टमाटर सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह तो सबको पता है लेकिन भोजन में पकने के बाद भी इसका एक फायदा आप नहीं जानते होंगे।
पढ़ें - जवां दिखने से लेकर दिल के मर्ज तक, जानें गाजर के 10 फायदे
यूनिवर्सिटी ऑफ वेरोना के शोध की मानें तो सब्जी से लेकर सॉस तक, टमाटर को पकाने पर इसका फायदा दिल के रोगों को कम करने में मददगार हो सकता है। शोधकर्ताओं की मानें तो पकने के बाद टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण बढ़ जाते हैं।
शोधकर्ताओं के अनुसार प्रतिदिन 80 ग्राम टमाटर के सॉस का सेवन हाई फैट डाइट के प्रभावों को कम करता है और धमनियों में रक्त के प्रवाह को ठीक करता है।
उन्होंने यह भी माना कि टमाटर को लाल रंग देने वाला तत्व लाइकोपीन, जो सेहत के लिए फायदों से भरा है, कच्चे टमाटर से अधिक पकने के बाद प्रभावी होता है। यानी टमाटर पके हुए टमाटर कच्चे टमाटरों से अधिक फायदेमंद होते हैं।