फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेटी समोसा

Fri, 11 Apr 2014 04:56 PM IST
अजय चोपड़ा, शेफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

कद्दूकस किया डार्क चॉकलेट 1 कप, मैदा डेढ़ कप, कैस्टर शुगर 4 बड़ा चम्मच+1 छोटा चम्मच, वेजिटेबल या कैनोला ऑयल, 2 बड़ा चम्मच कटे हुए पिस्ते 1 बड़ा चम्मच, शुगर 1 कप, तलने के लिए तेल।

विधि
एक बड़े बर्तन में मैदे को 4 बड़ा चम्मच कैस्टर शुगर और कैनोला ऑयल को लेकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
इसे हाथों से भुरभुरा होने तक रगड़े।
पानी की मदद से मैदे को हल्का मुलायम गूंथ लें।
गूंथे हुए मैदे को 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
एक अलग बाउल में चॉकलेट और पिस्ता को मिक्स करें।
साथ ही इसमें 1 छोटा चम्मच शुगर मिलाएं।
गूंथे हुए आटे को 8 बराबर भागों में बांट लें।
इससे गोल लोई बनाकर मध्यम साइज की रोटी बेलें।
अब प्रत्येक रोटी दो भागों में काट लें।
रोटी के किनारों पर हल्का पानी लगाएं और कोन तैयार करें।
तैयार कोन में अंदाज से चॉकलेट स्टफ करें और समोसे का शेप देते हुए इसे अच्छी तरह से बंद कर दें।
इसी तरह सारे समोसे तैयार कर लें।
एक अगल बर्तन में एक कप पानी के साथ चीनी को लेकर चाशनी तैयार करें।
एक कड़ाही में तेल गर्म करें और समोसों को डीप फ्राई कर लें।
इसे टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि एक्स्ट्रा तेल समोसे से निकल जाएं।
तैयार समासों को चाशनी में डुबोएं। शेष बचे चॉकलेट और पिस्ते से समोसों को सजा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें