फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन तालुमेन सूप

विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी का समयः 20 मिनट
विज्ञापन

पकाने का समयः 20 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
एक कप बिना हड्डी का चिकन, कटा हुआ चार कप चिकन स्टॉक, एक चम्मच तेल या मक्खन, एक चम्मच गोल कटा प्याज, आधा कप लंबी कटा गाजर, आधा कप बारीक कटी गोभी, एक चौथाई कप उबली मटर, एक कप उबले नूडल्स।

सीजनिंग
एक चिकन मसाला क्यूब, दो चम्मच सिरका, आधा चम्मच रेड चिली सॉस, आधा चम्मच ग्रीन चिली सॉस, आधा चम्मच सोया सॉस, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार, एक चम्मच मक्के के आटे का पेस्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्निशिंग
कटा हुआ धनिया और कीमची सलाद के साथ सर्व करें।

विधि
सॉस पैन मे तेल या मक्खन गर्म करें, उसमें हरी मिर्च और गोल कटा प्याज डाल कर कुछ मिनट तक फ्राई करें। फिर उसमें गाजर, गोभी और मटर डालकर दो से तीन मिनट तक भूनें। अब उसमे चिकन के पीस डालें। उबालने के बाद उसमें मसाले, रेड एंड ग्रीन चिली सॉस, सोया सॉस, नमक और काली मिर्च डालें, नूडल्स और मक्के का पेस्ट डालकर भूनें। सूप को किसी बाउल में धनिये का गार्निश के साथ सर्व करें।
कोमल की टिप्स
आप मटर के जगह मक्के के दाने का इस्तेमाल करके भी स्वाद में बदलाव कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें