सामग्री
250 ग्राम चावल, एक कटोरी चने की दाल, 6-8 कली लहसुन, 2 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च, एक चौथाई चम्मच हींग, आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, एक चौथाई चम्मच मीठा सोडा, आधा चम्मच जीरा, आधी चम्मच काली सरसो, दो चम्मच घी।
विधि
चावल को आटे की तरह बारीक पीस लें।
अब नमक और मीठा सोडा डालकर आटे की तरह नरम-नरम गूंथ लें और 20 मिनट के लिए रख दें।
चावल के फरे बनाने के लिए चने की दाल को 4-5 घंटे पानी में भिगो कर रखें।
फिर उसमें नमक, मिर्च, हींग और लहसुन की कली डालकर दरदरा पीस लें। फरे में भरने के बलए पेस्ट तैयार है।
अब चावल के आटे की मध्यम आकार की लोई बना लें।
उसे हथेली से गोल आकार देकर उसमें पिसी दाल का मसाला भरकर गुझिया का आकार दें।
गुझिया को बीच से थोड़ा खुला रखें।
एक भगोने में पानी गैस पर रखकर गरम करें और उसमें गुझिया डालकर 7-8 मिनट तक पकने दें।
जब गुझिया अंदर और बाहर से पक जाए तो उसे पानी से निकालकर छोटे-छोटे टुकडों में काटकर सरसो, जीरे और हरी मिर्च से तड़का लगाएं।
फरे को धनिया और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।
चावल से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित उत्तरप्रदेश के मेरठ शहर की निवासी सीमा की रेसिपी है।
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।