सामग्री
बैंगन (कटा हुआ) चार कप, कैनोला ऑयल तीन बड़ा चम्मच, साबुत जीरा दो छोटा चम्मच, कलौंजी दो छोटा चम्मच, करी पत्ता 1/4 छोटा चम्मच, टमाटर (कटा हुआ), डेढ़ कप लाल मिर्च पाउडर दो छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर दो छोटा चम्मच, नमक दो छोटा चम्मच, शुगर 3/4 छोटा चम्मच, सिरका एक कप।
जानें केसर बाटी बनाने की सही विधि
विधि
एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें कलौंजी और जीरा डालकर चटकाएं।
जीरा चटकने के बाद करी पत्ते को भी इसमें मिलाएं और साथ ही टमाटर डालें।
एक मिनट भूनने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और चीनी को डालें।
कुछ सेकंड भूनने के बाद इसमें बैंगन को मिलाएं और मध्यम आंच पर तीन-चार मिनट भूनें।
इसके बाद इसमें सिरका डालें और मंद आंच पर ढंककर इसे पकाएं। इमली भी डाल सकती हैं।
इमली और करी पत्ता का मेल साउथ का स्वाद देता है।