फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्तर पर पड़ते ही रोज करते हैं ये 5 गलतियां?

विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्तर पर पड़ने के दौरान ऐसी कई गलतियां हैं जिन्हें आप कर तो देते हैं पर खामियाजा आपको मोटापे के रूप में चुकाना पड़ जाता है।
विज्ञापन


जानिए, जीवनशैली से जुड़ी ऐसी पांच गलतियों के बारे में जो आपके लिए मोटापे की बड़ी वजह हो सकती हैं।

खाने के तुरंत बाद ही लेट जाते हैं

रात में देर से खाना और फिर तुरंत लेट जाना, अगर आपकी आदत कुछ ऐसी है तो जान लें कि यह आपके लिए मोटापे नामक खतरे की घंटी है।

खाने के तुरंत बाद सोने से शरीर में इन्सुलिन का स्तर बढ़ता है जिससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और मोटापा बढ़ता है। सोने से कम से कम दो घंटे पहले भोजन करना ही इसका विकल्प है।

सिरहाने गैजेट रखना

फोन में अलार्म लगाकर सोते हैं, या लैपटॉप को बिस्तर पर ही छोड़कर सो जाते हैं। आपकी छोटी-छोटी लापरवाही सेहत से जुड़े कई खतरों की वजह हो सकती है।

इनसे निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक किरणों से कोर्टिजोल नामक स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है ज‌िससे मोटाबा बढ़ सकता है।

देर रात तक कसरत करना

फिटनेस के जोश में अगर आप देर शाम हेवी एक्सरसाइज करते हैं तो इससे नींद भी प्रभावित हो सकती है। इससे शरीर में मेलाटोनिन बढ़ता है जो तनाव देता है। लगातार इस प्रक्रिया से तनाव के कारण मोटापा बढ़ जाता है।

कार्डियोवास्कुलर कसरतें सोने से तीन घंटे पहले तक ही करनी चाहिए।

सोने से पहले देर तक टीवी देखना

टीवी के सामने ही भोजन करना, घंटे तक बैठकर टीवी देखना या देर रात तक टीवी देखना, आपको ओवरडाइट और तनाल जैसी समस्याएं दे सकते हैं।

बेहतर होगा कि टीवी का समय निर्धारित करें और सोने के पहले टीवी के बजाय किताब पढ़ें या संगीत सुने।

विज्ञापन

सोने के बाद भी लाइट जलाए रखना

शोधों की मानें तो सोने के दौरान हगल्की लाइट भी आपकी नींद पूरी तरह नहीं होने देती है। इससे अनिद्रा, मोटापा, अवसाद जैसी समस्याओं का रिस्क अधिक हो जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें