फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम ही नहीं सेहत भी बिगाड़ता है बुरा बॉस

Wed, 10 Jul 2013 05:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो बॉस की तारीफ नौकरी पेशा लोग शायद ही करते हों लेकिन अगर आपका बॉस वाकई बुरा है और दिन भर आपको तनाव देता है तो उसकी कीमत न सिर्फ आपकी नौकरी को चुकानी पड़ती है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी यह बड़ा नुकसान है।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के अल्बैनी स्टेट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि अगर आपका बॉस बुरा है तो उससे मिलने वाला तनाव आपकी सेहत और रिश्तों पर गहरा प्रभाव डाल सकता है।

शोधकर्ता माइकल फोर्ड ने अपने शोध का विवरण अमेरिका में स्ट्रेस और हेल्थ कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया, 'हमारे शोध में तनाव को लेकर लोगों ने कई वजहें बताईं लेकिन अधिकतर प्रतिभागियों ने अपने जीवन में तनाव की वजह अपने बॉस और काम को बताया।'
विज्ञापन


दिन भर के तनाव को इन आसाम उपायों से छूमंतर करें।

इस सम्मेलन में पोर्टलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी की मनोचिकित्सक ले़ज़ली हैमर ने अपने शोध के आधार पर बताया कि कार्यक्षेत्र में मिलने वाला तनाव न सिर्फ लोगों के लिए तनाव की वजह है बल्कि दिल के रोग, मोटापा और ब्रेकअप की वजह है।

हैमर ने 'अच्छे बॉस' और 'बुरे बॉस' को परिभाषित करते हुए यह भी माना है कि जो बॉस अपने सहयोगियों और टीम को उनके काम का क्रेडिट नहीं देते हैं उनके जूनियर उनसे सबसे ज्यादा नाखुश और तनावग्रस्त होते हैं।
विज्ञापन


दफ्तर में काम के तनाव को गायब करने वाले आसान उपायों के जानने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें