फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहासे हों या सांसों की बदबू, कई मर्ज का इलाज है तेल के कुल्ले

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के बदलाव के साथ-साथ अगर आपको जुकाम सताता है, चेहरे पर मुंहासे हमेशा आपकी खूबसूरती में दाग लगाते हैं या थायरॉइड से लेकर मुंह से जुड़ी समस्या हो, हर बात पर दवा खाना अगर आपकी आदत में शुमार नहीं है तो तेल के कुल्ले करने से आपको काफी आराम हो सकता है।
विज्ञापन


आयुर्वेद में गंडूष कर्म नामक इस थेरेपी की मदद से मुंह में तेल भर कर माउथवॉश की तरह कुल्ला करने से शरीर की कई समस्या से छुटकारा संभव है।

नारियल तेल, सरसो का तेल या ऑलिव ऑयल जैसे खाने में इस्तेमाल होने वाले किसी भी प्रकार के तेल के कुल्ले अगर आप सुबह उठने के बाद सबसे पहले करेंगे तो सेहत से जुड़ी ये समस्याएं अपनेआप दूर हो जाएंगी।

मुंहासे से छुटकारा

नियमित रूप से तेल के कुल्ले करने से शरीर के टॉक्सिन्स दूर होते हैं जिससे मुहांसे दूर होते हैं। खासतौर पर नारियल तेल के कुल्ले करने से मुंहासे दूर भगाने में सबसे अधिक फायदा मिलता है।

इतना ही नहीं, यह त्वचा का प्राकृतिक ग्लो भी बरकरार रखता है।

साइनस में आराम

साइनसाइटिस के मरीजों के लिए इससे आराम का यह बेहद प्राकृतिक और कारगर तरीका है। यह मुंह और म्यूकस मेमब्रेन के टॉक्सिन व बैक्टीरिया निकाल देता है और साइनस में आराम पहुंचाता है।

गठिया के मरीजों के लिए

जोड़ों और लोवर बैक पेन के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से गठिया के दर्द या सूजन में आराम मिल सकता है, बशर्ते आप इसे कम से कम चार से छह सप्ताह तक करके देखें।

सांसों की बदबू से छुटकारा

यह मुंह में मौजूद हर तरह के कीटाणुओं को साफ करता है जिससे सांसों की बदबू और मसूड़ों से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।
विज्ञापन

थायरॉइड भगाए

नारियल तेल के रोजाना कुल्ले करने से थायरॉइड ग्लैंड भी अच्छी तरह काम करता है और थायरॉइड के मरीजों को फायदा मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें