फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलाहारी आलू बोंडा

Wed, 18 Dec 2013 01:52 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
(चार लोगों के लिए)
विज्ञापन


सामग्री
चार कप उबले और मैश किए आलू, दो चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, एक चम्मच कसा हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च (स्वादानुसार), एक चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच राई (वैकल्पिक), आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच अनारदाना पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर (वैकल्पिक), सेंधा नमक (स्वादानुसार), दो चम्मच तेल, डीप फ्राइ के लिए तेल।
विज्ञापन


बैटर के लिए
दो कप कुट्टू व सिंघाड़े का आटा, तीन चौथाई कप लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा, नमक (स्वादानुसार), आधा चम्मच अज्वाइन, पानी (जरूरत के अनुसार)।
विज्ञापन


आम-पुदीने की चटनी के साथ परोसे।

विधि

- बैटर की सामग्रियों को मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें और 10 मिनट तक रखें।
- कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें राई, जीरा, हरी मिर्च, अदरक डालें और तब तक तलें जब तक अदरक का रंग न बदल जाए।
- इसमें हल्दी व नमक डालें और चलाएं। इसमें नींबू का रस, धनिया पाउडर, धनिया पत्ता, आमचूर और अनारदाना पाउडर मिलाएं।
- अब इसमें आलू डालकर अच्छे से मिलाएं और फिर आंच से हटा लें। मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें और फिर गोलियां बनाएं।
- अब इन बॉल्स को बैटर में डुबोकर डीप फ्राइ करें।
- गोल्डन ब्राउन होने पर निकाल लें और टिशु पेपर पर रखें।
- इन्हें खीरे के सलाद व आम-पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें