हमेशा जवान दिखना मुश्किल है लेकिन लेकिन आपकी जीवनशैली की कुछ ऐसी गलतियां है जो आपको जवानी में ही बूढ़ा बना सकती हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अगर अब तक आप इन गलतियों को करते आ रहे थे तो इस साल इन्हें अपने रुटीन से दूर भगाएं और लंबे समय तक जवां दिखें।
गलती नं 1 - गलत खानपान
आप जो खाते हैं वह आपके चेहरे से नजर आता है। बहुत अधिक तला खाना या जंक फूड आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। इससे आपकी त्वचा पर मुंहासे से लेकर झुर्रियों जैसी कई समस्याएं नजर आने लगती हैं।
इनकी वजह से शरीर में प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जो आपको कमजोर और उम्र से अधिक लगने देती हैं।
गलती नं. 2 - पूरी नींद न होना
पूरी नींद न हो पाने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे तेजी से होते हैं जिससे चेहरे की चमक भी खत्म होती है और आप अधिक उम्रदराज भी लगते हैं। बहुत व्यस्त दिनचर्या के बाद अगर आप पूरी नींद नहीं लेंगे तो आपके दिमाग से लेकर मेटाबॉल्ज्मि तक प्रभावित होगा और एजिंग से जुड़ी कई समस्याओं के आप शिकार होंगे।
गलती नं. 3 - बिना सनस्क्रीन के निकलना
लगता होगा कि ठंड के मौसम में सनस्क्रीन लगाने की क्या जरूरत है लेकिन त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणें जितना नुकसान पहुंचाती हैं, उसका आपको अंदाजा भी न होगा।
अगर सनस्क्रीन न लगा सकें तो त्वचा को जितना हो सके कपड़े से ढांककर रखें।
गलती नं. 4 - बहुत अधिक तनाव
छोटी-छोटी बात पर तनाव लेने की आदत न सिर्फ आपको चिढ़चिढ़ा बना देती है बल्कि आपको उम्र से पहले ही 'अंकल' भी बना देगी। इससे शरीर में कोर्टिजोल नामक सेक्स हार्मोन का स्तर बढ़ता है जिससे रक्त प्रवाह में अवरोध होता है और कोशिकाओं को नुकसान होता है।
यही वजह है कि अधिक तनाव लेने वाले लोगों के माथे की शिकन झुर्रियों में जल्दी तब्दील हो जाती है।
गलती नं. 5 - कसरत में कोताही
आज थोड़ा और सो लें, सैर पर कल जाएंगे। ऐसा कुछ आप सोचकर अपने वर्कआउट को टालते हैं तो यह भी जवानी में बुढ़ापे की वजह हो सकता है। कसरत से न सिर्फ शरीर लचीला और एक्टिव रहता है, बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से भी दूरी रहती है। ऐसे में चेहरे की दमक बरकरार रखने के लिए रोज कम से कम 45 मिनट का वर्कआउट जरूर करें।
गलती नं. 6 - मीठे का मोह
मीठे का मोह आप छोड़ ही नहीं पाते हैं तो समय से पहले ही मोटापे से लेकर डायबिटीज जैसे रोगों के गुलाब हो सकते हैं। इससे त्वचा में कोलाजेन का नुकसान होता है जिससे त्वचा समय से पहले ही ढीली पड़ जाती है।
बहुत अधिक धूम्रपान त्वचा को झुर्रिया देता है और फेफड़े से लेकर रक्त संचार तक कई रोगों की वजह हो सकता है जबकि एल्कोहल की अअधिकता लिवर से लेकर त्वचा के टी-जोन तक को नुकसान पहुंचाती है।