फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये दूध पीने से हो सकते हैं एड्स जैसे कई गंभीर रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक हर किस्म के दूध को सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है लेकिन ऐसा दूध भी है जो इंसान के लिए खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन


जी हां, ऑनलाइन बिक रहा इंसानी दूध नुकसानदेह हो सकता है। विशेष वेबसाइट और सोशल मीडिया समूह महिलाओं के स्तन से उतरे अतिरिक्त दूध को ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचाते हैं।

इस प्रोडक्ट का नाम 'लिक्विड गोल्ड' रखा गया है। लंदन की क्वीन मेरी यूनिवर्सिटी की टीम का दावा है कि ये दूध पाश्चरीकृत नहीं है इसलिए इसमें बैक्टीरिया के पनपने की आशंका होती है।
विज्ञापन
Trending Videos

गुमराह करने वाले दावे

इस दूध का कारोबार करने वालों का दावा है कि इससे इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है और रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है।

इस बारे में यूनिवर्सिटी टीम का कहना है कि ये दावा गुमराह करने वाला है और ये कैंसर रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है।

दो पार्टियों के बीच आपसी सहमति से ख़रीदे जाने के कारण फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कि इंसानी दूध को बेचने की क्या प्रक्रिया है।

बार्ट्स एंड द लंदन स्कूल ऑफ मेडिसिन एंड डेंटिस्ट्री की डॉक्टर सारा स्टील ने बीबीसी को जानकारी दी कि इंसानी दूध का बाज़ार दुनिया भर में लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

एचआईवी और हेपिटाइटिस बीसी

द रॉयल सोसाइटी ऑफ मेडीसिन की पत्रिका में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गलत तरीके से दूध निकालने और उसे इकट्ठा करने के कारण ऑनलाइन बेचे जाने वाले 93 फीसदी इंसानी दूध में बैक्टीरिया पाया गया है।

इसलिए इस दूध से हेपिटाइटिस बी और सी, एचआईवी और सिफ़लिस जैसी बीमारियों के होने का अंदेशा होता है।

जिन महिलाओं के स्तनों से पर्याप्त दूध नहीं उतरता उनके बच्चों के लिए दूध के इस कारोबार की शुरुआत की गई थी। बाद में इसके सेहत से जुड़े फ़ायदे को देखते हुए दूसरे लोग भी इसका इस्तेमाल करने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें