सामग्री
500 ग्राम कच्चा आम, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 150 मिली सरसो को तेल, एक चम्मच साबुत सरसो, एक चम्मच कलौंजी, चुटकी भर हींग, आधा चम्मच मेथी दाना, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तीन चम्मच सौंफ पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला, 150 ग्राम किसा गुड़, नमक स्वादानुसार
विधि
आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकडो में काट लें।
इनमें नमक व हल्दी मिलाकर रात भर के लिए रख दें।
सुबह अतिरिक्त पानी को निकालकर धूप में फरहरा सुखा लें।
कड़ाही में तेल गरम करके सरसो, कलौंजी, हींग व मेथीदाना भूनकर आंच बंद कर दें।
अब इसमें लाल मिर्च, सौंफ, गरम मसाला व गुड़ मिलाकर आम के टुकड़े भी अच्छी तरह से मिला दें।
इसे कांच के जार में भरकर कपड़े से ढ़क दें।
लगभग 10-15 दिन तक रोज इस आचार को धूप में रखें।
20-25 दिनों में आम का खट्टा मीठा स्वादिष्ट आचार खाने लायक हो जाएगा।
लंच या डिनर में या मठरी के साथ इस स्वादिष्ट आचार को सर्व करें।
आम से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद शहर की निवासी सुमन जैन की रेसिपी है।
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।