फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला नौकरी का पिटारा, 600 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश, राजस्व निरीक्षक (रेवेन्यू ऑफिसर) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। पदों की कुल संख्या 617 है। इन पदों की शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री रखी गई है।
विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जायेगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर, 2014 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात् उसका प्रिंटआउट निकाल कर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Trending Videos

चयन प्रक्रिया व वेतनमान

विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षा, साक्षात्कार व मौखिक परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा।

दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के योग के आधार पर होगा।

आवेदन शुल्क सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 115 रुपए, आरक्षित वर्ग को 55 रुपए व विकलांग श्रेणी को 15 रुपए ई-चालान के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या पंजाब नेशनल बैंक में 13 अक्टूबर, 2014 से पहले जमा करना होगा।

किसी अन्य माध्यम से या बिना आवेदन शुल्क के किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए 5200 से 20,200 रुपए (ग्रेड पे 2800 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

कैसे करना होगा आवेदन?

लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश ने राजस्व निरीक्षक के जिन पदों का विज्ञापन निकाला है उन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है।

किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन तीन चरणों में पूरा होगा। प्रथम चरण में अभ्यर्थी को अपना व्यक्तिगत ब्यौरा देना होगा।

दूसरे चरण के पहले अभ्यर्थी को अपना आवेदन शुल्क जमा करना होगा, उसके उपरांत आवेदन को पूर्ण रूप से भरा जा सकता है। इन पदों के लिए उम्मीदवार यूपीपीएससी की वेबसाइट पर 16 सितंबर, 2014 से आवेदन कर सकते हैं।

पंजीकरण व आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2014 तथा आवेदन को पूर्ण रूप से भरने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीपीएससी की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें