फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर पीसीएस की नौकरियों के लिए करें आवेदन

Sat, 24 Aug 2013 07:36 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) परीक्षा- 2013 और सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा विकलांग जन के लिए (बैकलाग/विशेष) चयन परीक्षा- 2013 के लिए आवेदन मंगाए हैं।
विज्ञापन


यह परीक्षा लोअर पीसीएस कहलाती है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर, 2013 और आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2013 है। इसमें आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा, दूसरे किसी भी माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सामान्य चयन हेतु रिक्तियों की अनुमानित संख्या 1200 है। विकलांग जन (बैकलाग/विशेष चयन) के लिए केवल सहायक चकबंदी अधिकारी/सहायक आयतीकरण अधिकारी पद हेतु कुल 10 रिक्तियां हैं जिनमें से 05 रिक्ति दृष्टिबाधित तथा 05 रिक्ति श्रवण बाधित अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा हेतु सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 115 रुपए होगा, इसमें ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 15 रुपए भी शामिल है। अनुसूचित जाति और जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 40 रुपए और ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 15 रुपए होगा।

आवेदन पत्र स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की स्नातक डिग्री या समकक्ष अर्हता अवश्य धारण कर लेनी चाहिए।

सामान्य चयन वाले पदों में यात्री कर / मालकर अधीक्षक, सांख्यिकी सहायक (उद्योग विभाग), श्रम्ा प्रवर्तन अधिकारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, उपकारापाल, अधिशासी अधिकारी (नगर पंचायत), बाल विकास परियोजना अधिकारी, हाट निरीक्षक जैसे पद शामिल किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट www.uppsc.gov.in को देखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें