फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दिनदहाड़े महिला की हत्या, बच्चे को किया अगवा

Sat, 24 Aug 2013 07:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर इलाके की जीडी कालोनी में शनिवार दिन दहाड़े एक महिला की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बदमाश महिला के तीन साल के बेटे का अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन


वारदात के समय घर में मौजूद नौकरानी को बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। बदमाशों के जाने के बाद नौकरानी ने महिला के पति को सूचना दी।

खबर मिलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया। जिले के तमाम अधिकारियों के साथ अपराध शाखा के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

महिला के पति के मुताबिक बदमाशों ने घर से लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। पुलिस नौकरानी और पति के बयानों के आधार पर उनकी भूमिका को संदिग्ध बता रही है।

मृतका की शिनाख्त मोही (29) के रूप में हुई है। यह अपने पति इनाम और तीन साल के बेटे इशू के साथ ए-657, जीडी कालोनी, मयूर विहार फेज-3 स्थित फ्लैट में रहती थी।

मूल रूप से बिहार, सुपोल की रहने वाली मोही ने करीब साढ़े चार साल पहले इनाम से प्रेम विवाह किया था। करीब दो साल से दोनों ने फ्लैट खरीदा था।

कुछ दिनों पूर्व उसने मयूर विहार फेज-3 मेन मार्केट में दुकान खरीदकर साड़ी का कारोबार शुरू किया था। मोही के घर पर बीना (22) नामक नौकरानी घरेलू काम के लिए आती है। बीना के मुताबिक शनिवार सुबह 9.00 बजे वह काम पर पहुंची। इस बीच वह दरवाजा खोलकर काम कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान हथियारबंद तीन बदमाश घर में आए। बीना के मुताबिक बदमाशों ने मोही का मुंह दबाकर तार से उसका गला घोंट दिया। बाद में शव को उसके सामने रजाई में लपेट कर बेड में डाल दिया।

इस दौरान बदमाशों ने नौकरानी को हथियारों की नोंक पर बंधक बना लिया और घर में लूटपाट की और इशू को लेकर फरार हो गए।

बीना ने दुकान पर जाकर अपने मालिक को सारी बात बताई। घर पहुंचकर इनाम ने 12.32 बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मामले पर पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एमएस रंधावा ने बताया कि नौकरानी और इनाम के बयान पूरी तरह से संदिग्ध लग रहे हैं। पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है।

बच्चे की तलाश करने के अलावा दोनों से पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले से जल्द ही पर्दा उठाने की बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें