उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2014 के माध्यम से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 115 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 55 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराना होगा।
21 से 40 वर्ष के युवा करें आवेदन, पाएं आकर्षक वेतनमान
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को आयुसीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 9300-34800 तथा ग्रेड पे 4200 रुपये तथा 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये दिया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। कुछ पदों के लिए विशिष्ट योग्यता निर्धारित है।
यह है आवेदन की प्रक्रिया
इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मई, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।