प्रतिभूति कागज कारखाना, होशंगाबाद में विभिन्न पदों को भरने हेतु योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें विभिन्न पदों के अंतर्गत पर्यवक्षकों के 39 रिक्त पद, डाटा ऑपरेटर के 10 रिक्त पद तथा कामगारों के 42 रिक्त पद भरे जाएंगे।
इन तीनों श्रेणियों के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 सितंबर 2013 को क्रमशः 30 वर्ष, 28 वर्ष और 25 वर्ष है। यह कारखाना पूरी तरह से केंद्र सरकार के स्वमित्व में चल रहा है।
इन विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है। पर्यवेक्षकों के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता इंजीनियरिंग और प्रथम श्रेणी में डिप्लोमा, डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 40 शब्द प्रति मिनट की टंकणगति होनी चाहिए तथा कामगार के लिए फिटर/मशीनिष्ठ/टर्नर टे्रड में नियमित आधार पर आई.टी.आई प्रमाण पत्र और संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा अनिवार्य योग्यता है।
इन पदों के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2013 है। विधिवत पूर्ण आवेदन पत्र पंजीकृत/स्पीड पोस्ट के माध्यम से महाप्रबन्धक, प्रतिभूति कागज कारखाना, होश्ांगाबाद(म.प्र.)-461005 को भेजा जाना चाहिए । आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं निर्धारित आवेदन पत्र (प्रारूप) हेतु वेबसाइट www.spmhoshangabad.spmcil.com (job opportunity) पर जाएं।