फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में बंपर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Fri, 09 May 2014 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्किम पुलिस ने विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों को भरने के लिए 580 रिक्तियां जारी की गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों में जीडी कांस्टेबल के 450 पद, कांस्टेबल ड्राइवर के 85 पद, कांस्टेबल (तकनीकी) के 30 पद और फॉलोअर के 15 पद शामिल हैं।

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तहत 5200-20200 रुपये तथा पदानुसार ग्रेड पे 2400/2200 रुपये दिया जाएगा। आवेदन शुल्क के तौर पर 70 रुपये जमा कराना होगा।

छठी से बारहवीं पास युवाओं के लिए आवेदन

विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न हैं। आवेदक किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से पदानुसार छठी, दसवीं और बारहवीं कक्षा पास की हो।

आयु सीमा के तहत पदानुसार न्यूनतम आयु सीमा 18-20 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 22-25 वर्ष तक है। आयु की गणना 1 मार्च, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

यह है आवेदन प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निश्चित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरकर व आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर कमांडेंट/थर्ड आईआरबी बटालियन, पुलिस मुख्यालय, गंगटोक और जिला कार्यालय पर जमा कराना होगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई, 2014 है। आवेदन प्राप्त करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सिक्किम पुलिस की वेबसाइट http://sikkimpolice.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें