फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल में 330 पदों पर भर्ती, 4 नवंबर तक करें आवेदन

Fri, 11 Oct 2013 01:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय इस्पात प्राधिकरण लि. (सेल) में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत 330 प्रशिक्षुओं (trainees) की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


इनके लिए ऑनलाइन आवेदन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 9160-3%-13150 रुपए निर्धारित किया गया है।

आयु संबंधी योग्यता के अंतर्गत आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 28 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अनिवार्य योग्यता के अंतर्गत आवेदक ने संबंधित श्रेणी में राज्य अथवा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से तीन वर्षीय डिप्लोमा के साथ हाई स्कूल परीक्षा पास की हो।

प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान 12,200 रुपये प्रति माह स्टाइपन भी दिया जाएगा। इन पदों के लिए आरक्षित वर्गों को आयु सीमा आदि में नियमानुसार छूट दी गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2011 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य वर्ग के आवेदक को आवेदन फीस के रूप में 250 रु. तथा आरक्षित वर्ग के आवेदक को 50 रु. एसबीआई में चालान के माध्यम से भुगतान करने होंगे। और अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सेल की वेबसाइट http://sail.shine.com/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें