फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ में आई नौकरियों की बहार, 30 तक करें आवेदन

Tue, 03 Sep 2013 01:55 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) महानिदेशालय (संचार निदेशालय) ने 811 विभिन्न पदों की भर्ती हेतु देश के विभिन्न भागों में रहने वाले भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


इन पदों में एएसआई(रेडियो मेंटेनेंस) के 103 पद, हेड कांस्टेबल(रेडियो ऑपरेटर, फीटर) के 708 पद भरे जाएंगे। आवेदन भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2013 तक है। भरे जाने वाले पदों में 60 प्रतिशत पद सीधी भर्ती द्वारा भरे जाएंगे जबकि 40 प्रतिशत पदों की भर्ती विभागीय कोटे के आधार पर की जा रही है।

इन पदों की भर्ती के लिए आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी में आने वाले वर्गों को पूर्व की भांति ही छूट प्राप्त होगी। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग अलग निर्धारित की गयी है।
विज्ञापन


एएसआई(रेडियो मेंटेनेंस) के लिए मैट्रिक पास और रेडियो तथा टीवी तकनीकी अथवा कम्प्यूटर अथवा संचार, इलेक्ट्रिकल या मकैनिकल में तीन वर्ष का डिप्लोमा अथवा 50 प्रतिशत अंकों के साथ रसायन भौतिकी और गणित में 12 वीं पास की हो। हेड कांस्टेबल(रेडियो ऑपरेटर) के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास और रेडियो तथा टीवी तकनीकी अथवा कम्प्यूटर अथवा संचार, इलेक्ट्रिकल या मकैनिकल में दो वर्ष का डिप्लोमा किया हो। हेड कांस्टेबल( फीटर) के लिए 10 वीं पास तथा फीटर में दो वर्ष का डिप्लोमा आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए बीएसएफ की वेबसाइट www.bsf.nic.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें