सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल (जीडी) के 90 पदों पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित हैं।
वेतनमान
पे बैंड-1 रुपये 5200-20200, ग्रेड वेतन रुपये 2000/-, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को समय-समय पर मिलने वाले भत्ते।
रिक्तियों का खेलवार ब्योरा
तीरंदाजी- 05
एथलेटिक्स- 15
तैराकी, वाटरपोलो और गोताखोरी- 09
मुक्केबाजी- 02
जिम्नाटिक्स- 05
जूडो- 03
रोविंग, कयाकिंग और कैनोइंग- 05
वेट लिफ्टिंग- 05
कुश्ती (फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन)- 06
घुड़सवारी- 02
शूटिंग- 05
बॉस्केट बॉल- 05
फुटबॉल- 04
हैंडबॉल- 05
हॉकी- 05
कबड्डी- 05
वॉलीबॉल- 04
कुल- 90
नोट- रिक्तियां घट या बढ़ सकती हैं।
पात्रता की शर्तें
आयु- 18 से 23 वर्ष (सरकार के आदेशानुसार छूट)
शिक्षा- मैट्रिकुलेशन या दसवीं कक्षा उत्तीर्ण
खेल संबंधी योग्यता- ऐसे खिलाड़ी, जिन्होंने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में किसी राज्य अथवा देश का प्रतिनिधित्व किया हो,
अथवा
ऐसे खिलाड़ी, जिन्होंने विश्वविद्यालय खेल बोर्ड द्वारा आयोजित अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में उपरोक्त वर्णित खेलों में से किसी एक में अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया हो,
अथवा
ऐसे खिलाड़ी, जिन्होंने अखिल भारतीय स्कूल खेल परिसंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेलों/राष्ट्रीय स्कूल खेलों में उपरोक्त वर्णित खेलों में से किसी एक में राज्य स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व किया हो।
शारीरिक मानदंड
कद- 170 सेमी, सीना- 80 से 85 सेमी और भार चिकित्सा मानदंड के अनुसार कद के अनुपात में होना चाहिए।
अंतिम तारीख
रोजगार समाचार (27 जुलाई-2अगस्त, 2013) में इस विज्ञापन की तारीख से 30वें दिन पड़ने वाली तारीख।
अधिक जानकारी के लिए कृपया लॉगऑन करें- www.bsf.nic.in