फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का मौका, 10वीं पास करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ में तकनीशियन सहायकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। कुल 75 विज्ञापित पदों में मैकेनिक सहायक के 56 पद, इलेक्ट्रिशियन सहायक के 7 पद, ब्लैकस्मिथ सहायक के 7 पद, कारपेंटर सहायक के 3 पद, वेल्डर सहायक के 2 पद तथा पेंटर सहायक के 2 पद शामिल हैं। इन पदों पर भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन

शैक्षिक तौर पर योग्य उम्मीदवार पाएं आकर्षक वेतनमान

तकनीशियन सहायक के पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10 वीं कक्षा पास करने के बाद संबंधित ट्रेड में किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से आईटीआई का डिप्लोमा या कोई अन्य तकनीकी डिप्लोमा धारक हो। वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 5910-20200 तथा ग्रेड पे 1900 रुपये दिया जाएगा।

18-25 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

आयु सीमा के तहत तकनीशियन के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।

आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग को 400 रुपये तथा आरक्षित वर्ग को 200 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त, 2014  है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://www.chdctu.gov.in/Recruitments/wsinstructions.aspx पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें