फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाभा परमाणु केंद्र में तकनीकी अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों में तकनीकी अधिकारी/सी(इलेक्ट्रिकल), तकनीकी अधिकारी/सी(इलेक्ट्रोनिक्स), तकनीकी अधिकारी/सी(यांत्रिकी), तकनीकी अधिकारी/सी(भौतिकी) और तकनीकी अधिकारी/सी(रसायनिकी) के पद शामिल हैं।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के आवेदक को 250 रुपये जमा कराना होगा। महिला सहित आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

शैक्षिक तौर पर योग्य उम्मीदवार पाएं आकर्षक वेतनमान

आयु सबंधी योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

शैक्षिक तौर पर आवेदक संबंधित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की उपाधि धारक हो। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन पदों पर ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी विशेष जानकारी के लिए उम्मीदवार भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की वेबसाइट http://barcrecruit.gov.in/barcrecruit/main_page.jsp?do=init&action=home&process=35BEF0FADF0BD44AF0B9E88E8FD46F4C पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें