भारत संचार निगम लि. में कनिष्ठ टेलीकॉम अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए देश भर में कुल 58 रिक्तियां जारी की गई हैं। विज्ञप्ति में रिक्तियों वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मु कश्मीर, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडु, ओडिशा और पूर्वोत्तर शामिल हैं। इनमें पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक व आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं।
30 वर्ष तक के युवा पाएं आकर्षक वेतन
आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आयु की गणना 5 सितंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इस पद चययनित उम्मीदवार को वेतनमान के तहत 16,400-40,500 रुपये दिया जाएगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
शैक्षिक योग्यता के तहत इस पद के लिए इंजीनियरिंग की विधा में स्नातक की उपाधि धारक उम्मीदवार योग्य है। इस पद के लिए आवेदकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन के साथ उपलब्ध आवेदन पत्र को भरकर तथा आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न कर संबंधित राज्य के पते पर भेजना होगा।
संस्थान द्वारा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर, 2014 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसएनएल की संबंधित राज्यों की वेबसाइट पर जाने के लिए http://www.bsnl.co.in/opencms/bsnl/BSNL/about_us/hrd/jobs.html पर लॉग ऑन करें।