फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BEL में नौकरी का मौका, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड में इंजीनियरिंग के विभिन्न विभागों में इंजीनियर, हवलदार, जूनियर सुपरवाइजर आदि के पदों को भरने के लिए कुल 58 रिक्तियां जारी की गई हैं।
विज्ञापन


आवेदन शुल्क के तौर पर इंजीनीयर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये तथा अन्य पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

इन पदों पर करें आवेदन

विज्ञापित पदों में जूनियर सुपरवाइजर(सुरक्षा), हवलदार तथा जूनियर महिला सर्चर आदि के कुल 31 पद और इंजीनियर विभाग में आर्किटेक्ट, सिविल, निर्माण, इलेक्ट्रोकल्स व मैकेनिकल आदि के कुल 27 पद शामिल हैं। वेतनमान के तहत इंजीनियर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 16,400-40,500/24,900-50,500/20,600-46,500 रुपये दिया जाएगा वहीं अन्य श्रेणी में पदानुसार 10,050-25,450/8330-22,000/7,360-21,020 दिया जाएगा।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता व आयु सीमा

इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से संबंधित ट्रेड में बी.ई. की डिग्री हासिल की हो। अन्य शेष पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा पास की हो।

आयु सीमा के तहत इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा पदानुसार 28 से 35 वर्ष है। अन्य पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 40 से 45 वर्ष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें