भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों को भरने के लिए कुल 496 रिक्तियां जारी की गई हैं।
इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय पुरुष और महिला नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं।
18 से 25 वर्ष के युवा करें आवेदन
आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 23 से 25 वर्ष निर्धारित है।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 15 मई, 2014 से की जाएगी।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराना होगा, वहीं महिला समेत आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
यह है शैक्षिक योग्यता एवं वेतनमान
इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी शिक्षा बोर्ड से दसवीं कक्षा पास की हो।
वेतनमान के तहत कांस्टेबल के इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2000 रुपये दिया जाएगा।
इस प्रकार करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों को संलग्न कर निर्धारित पते पर भेजें। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई, 2014 है।
अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार आईटीबीपी की वेबसाइट http://itbpolice.nic.in/eKiosk/frmRecrtmntAdMain.aspx या http://www.freejobalert.com/wp-content/uploads/2014/02/Notification-ITBP-Constable-Posts.pdf पर लॉग ऑन करें।