फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल की हैदराबाद इकाई में 800 कारीगरों की भ्ार्ती

Mon, 16 Sep 2013 04:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचईएल(भेल) की हैदराबाद इकाई में विभिन्न श्रेणी के 800 कारीगरों के रिक्त पदों के भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


इसमें मकैनिक के 245 पद, टर्नर के 164 पद, फीटर के 285 पद, लोहार के 5 पद, वेल्डर के 59 पद, बढ़ई के 5 पद तथा इलेक्ट्रीशियन के 37 पद शामिल हैं, इन सभी पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2013 है।
विज्ञापन


भेल इंजीनियरिंग और उत्पादन के मामले में भारत की एक प्रमुख कंपनी है। इसे भारत सरकार की तरफ से महारत्न का दर्जा प्राप्त है।

इनके लिए आवेदक की आयु 1 सितंबर 2013 तक 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवश्यक योग्यता के अंतर्गत आवेदक मकैनिक/टर्नर/फीटर/लोहार/वेल्डर/बढ़ई/इलेक्ट्रीशियन में से एक ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफीकेट और नेशनल ट्रेड सर्टिफीकेट के साथ मेट्रिक/एसएससी में सामान्य और ओबीसी के लिए कम से कम 60 प्रतिशत तथा एससी/एसटी के लिए 55 प्रतिशत अंक के साथ पास की है।
विज्ञापन


और अधिक जानकारी के लिए भेल की वेबसाइट http://careers.bhel.in/या http://www.bhelhydrabad.com पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें