शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर में समूह ग के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों के आवेदक 12वीं कक्षा पास की हो तथा अंग्रेजी या हिंदी में टाइपिंग में दक्ष हो।
किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में प्रमाण पत्र हासिल किया हो। वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मदवारों को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1900 रुपये दिया जाएगा। इन पदों पर भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
18 से 40 वर्ष तक के युवा इन पदों पर करें आवेदन
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी।
विज्ञापित पदों में रिकॉर्ड कीपर कम क्लर्क, स्टोर कीपर कम क्लर्क और एलडीसी के पद शामिल हैं। आवेन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 200 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की स्वाप्रमाणित प्रतिलिपि संलग्न कर 'प्रधानाचार्या, शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर' के पते पर स्पीड या रजिस्टर्ड पोस्ट से 30 अगस्त, 2014 तक पहुंच जाना चाहिए।
आवेदन संबंधी आधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार
http://updgme.in/docs/34Saharanpur_BhartiVigyapan698_of_30Jul2014.pdf या http://updgme.in/ पर लॉग ऑन करें।