लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। पदों की कुल संख्या 430 है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 215 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 117 पद, अनुसूचित जाति के 90 पद व अनुसूचित जनजाति के 8 पद शामिल हैं।
इन पदों की शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खाद्य प्रौद्योगिकी या डेयरी प्रौद्योगिकी या जैव प्रौद्योगिकी या जैव रसायन विज्ञान से स्नातक रखी गई है।
आवेदन शुल्क व वेतनमान
विज्ञापित पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 115 रुपए, आरक्षित वर्ग को 55 रुपए व विकलांग श्रेणी को 15 रुपए निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।
किसी अन्य माध्यम से या बिना आवेदन शुल्क के किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए 9300-34800 रुपए वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
चयन प्रक्रिया व उम्र सीमा
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के योग के आधार पर होगा। आवेदकों की उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से भरा जाएगा। उम्मीदवार यूपीपीएससी की वेबसाइट पर 14 जुलाई, 2014 से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण व आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त तथा आवेदन को पूर्ण रूप से भरने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2014 निर्धारित है।
आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीपीएससी की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।