उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल, सरोजनी नगर, लखनऊ में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में अंग्रेजी मास्टर, गणित मास्टर, हिंदी मास्टर और इतिहास मास्टर के पद शामिल हैं।
इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर की उपाधि या समकक्ष हो।
40 वर्ष तक के युवा करें आवेदन, पाएं आकर्षक वेतन
आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए ओवदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4800 रुपये दिया जाएगा।
यह है आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन शुल्क के तौर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 200 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये निर्घारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर 'प्रधानाचार्य, उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल, सरोजनी नगर, लखनऊ के कार्यालय' में जमा करना होगा।
आवेदन पत्र 25 अगस्त, 2014 तक पहुच जाना चाहिए। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विद्यालय की वेबसाइट http://www.upsainikschool.org/ पर लॉग ऑन करें।