छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मेडिकल कॉलेज में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
पदों की कुल संख्या 568 निर्धारित की गई है। इन पदों में असिस्टेंट प्रोफेसर, डेमोन्स्ट्रेटर, रजिस्ट्रार (सीनियर व जूनियर), सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, डेंटल सर्जन व एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
बेहतर वेतनमान व उम्र सीमा
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 15600 से 39100 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के लिए 9300 से 34800 रुपये वेतनमान निर्धारित है। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के लिए आयु सीमा 25-30 वर्ष व अन्य सभी पदों के लिए आवेदकों की आयु 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। आवेदकों की अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई, 2014 से प्रारंभ है।
आवेदकों की चयन प्रक्रिया व आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जायेगी। अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये व आरक्षित वर्ग को 300 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करना होगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त, 2014 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.psc.cg.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।